फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prabhatferi orgnized by sikh community

प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई प्रभातफेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
prabhatferi orgnized by sikh community
रामपुर।श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 553वें प्रकाश उत्सव पर धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने सबद-कीर्तन किए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान शहरवासियों ने स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण भी किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस रामपुर से सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास प्रभातफेरी निकाली गई। जो कि बीपी कॉलोनी को आते हुए गुरुद्वारा संत भाई बाबा गुरमीत सिंह के घर से इंदरजीत सिंह चिटकारा, जनक राज व राजेंद्र सिंह के घर से सुरवीर सिंह व दर्शन सिंह खुराना के घर होते हुए दलवीर सिंह के घर वाली गली मे मदन लाल अरोड़ा के घर से त्रिलोचन सिंह, किशन सिंह के घर से गुरमीत सिंह चक्की वालों के घर पर प्रभात फेरी पहुंच कर वापस हुई। इस बीच रास्ते में मोहल्ले के वाशिंदों ने जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण किया। प्रभात फेरी में सबसे आगे निशान साहब और इकबाल सिंह थे। ठेले की सेवा में सरदार गुरबचन सिंह तथा महिलाएं एवं बच्चे गुरबाणी कीर्तन करते हुए चल रहे थे। नाम सिमरन जत्था द्वारा प्रभात फेरी में शब्द कीर्तन करते हुए जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से सेवा सिंह व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थेदार महेंद्र सिंह होरा व पपिंदर सिंह के अतिरिक्त सदस्यों में हरीश अरोड़ा, जसमीत सिंह एवं कंवलजीत सिंह चिटकारा , गुरदेव सिंह, इंदर सिंह ,सतनाम सिंह, गुरबचन सिंह, काकू, मनमोहन सिंह व गुरमीत कौर, अमरजीत कौर, रविंद्र कौर, सुरजीत कौर आदि लोग शामिल रहे। 29 नवंबर को यह सुरेंद्र सिंह ओंकार सिंह वाली गली में प्रितपाल सिंह के घर होते हुए स्व. मेहर सिंह वाली गली से मनमोहन सिंह वाली गली में ज्ञानी हरपाल सिंह के घर तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed