फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power supply disrupted by strong winds; tripping continued throughout the night.

Rampur News: तेज हवाओं से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, रातभर होती रही ट्रिपिंग

Sat, 31 Oct 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by strong winds; tripping continued throughout the night.
रामपुर। मौसम के बदले मिजाज और तेज हवाओं ने शहर की बिजली व्यवस्था को भी बेपटरी कर दिया। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से तेज हवाएं चलने के साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी। कई मोहल्लों में ढीले तारों के कारण बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

कहीं बिजली गुल हुई तो कहीं कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद फिर बंद हो गई। रातभर बिजली की आंखमिचौली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू करने का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद भी दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। रात करीब आठ बजे तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बिजली लाइनों में ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई। शहर के डूंगरपुर, किला, एसबीआई रोड, बरेली गेट, बिलासपुर गेट और ज्वाला नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी यही स्थिति बनी रही। सुबह करीब 10 बजे तक बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य करने का काम चलता रहा। हालांकि, सुबह के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। दिनभर अलग-अलग मोहल्लों में बिजली आती-जाती रही।

मौसम खराब होने और तेज हवाओं के चलते बिजली लाइनों में आई दिक्कतों का असर पूरे दिन दिखाई दिया। इससे लोगों को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इधर, एक्सईएन पीके शर्मा ने बताया कि बिजली सप्लाई को सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed