फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power struggle: Inflation, security and infrastructural facilities are important issues for women

महंगाई, सुरक्षा और ढांचागत सुविधाएं महिलाओं के लिए अहम मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power struggle: Inflation, security and infrastructural facilities are important issues for women
रामपुर। आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए महंगाई, सुरक्षा और ढांचागत अहम मुद्दा होगा। राजनीति से दूर रहने वाली महिलाएं अब राजनीति को भी करीब से समझ रही हैं। महिलाओं ने सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा पर काम किया है और जमीन पर उसका असर दिखता भी है, लेकिन सरकार को चाहिए कि महंगाई पर भी काबू पाया जाए।
विज्ञापन

औद्योगिक संस्थान रोशन बाग में स्थित पार्क में आयोजित सत्ता का संग्राम में महिलाओं ने खुलकर सियासत की बात की। उन्होंने अपनी समस्याएं और सरकार से अपेक्षाएं भी जताईं। महिलाओं का कहना था कि पहले वे रात को नहीं निकल सकती थीं। लेकिन, अब महिलाएं रात में भी निकल सकती हैं। हालांकि, महिलाओं ने गंदगी को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

बोलीं कि नगर पालिका के कर्मचारी कूड़ा लेने तो आते हैं, लेकिन कूड़े को कहीं भी डंप कर दिया जाता है। यह समस्या दूर होनी चाहिए। महंगाई को लेकर महिलाओं ने कहा कि गैस महंगी हुई है। सिलिंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। सब्जियां, सरसों का तेल आदि सभी चीजें महंगी हो रही हैं। इस पर लगाम लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पहले शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं होती रहतीं थीं, लेकिन अब अपराधियों में डर है। इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर कुछ सावधानी बरतनी होगी। महिलाओं ने रोजगार की दृष्टि से भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाने की बात कही।
इसके अलावा फैक्टरी में काम करने वाली एक महिला ने कहा कि महिलाओं के काम करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन उन पर भरोसा जताना सबसे अहम है। उन्होंने कुछ इलाकों में जुए, नशा करने की समस्याएं भी रखीं और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।

--
ये महिलाएं रहीं मौजूद
रामपुर। सत्ता के संग्राम कार्यक्रम में अंजली गुप्ता, प्रतिभा अग्रवाल, नीना साहनी, कंचन, अनीता शुक्ला, नीलम गुप्ता, चारू गुप्ता, पूनम अरोड़ा, पिंकी खंडेलवाल, शालिनी शर्मा, श्वेता शर्मा, शबाना, मधु, ऋतु, बेबी तरन्नुम, समीना ताहिर, तैय्यबा, अफसाना, गुलनाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed