फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Potholes on the road are inviting accidents

Rampur News: सड़क पर गड्ढे दे रहे हादसे को दावत

Fri, 12 Jul 2024 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road are inviting accidents
सैदनगर। रामपुर स्वार बाजपुर मुख्य मार्ग पर खौद मुरसैना पर बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क पर दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों व आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कहना है कि गड्ढे से कई लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण अब्दुल हसन मेहराज मुंशी साकिर अली पाशा किबले हसन ने बताया कि वह भी कई बार इस गड्ढे से बचे हैं। क्योंकि दिन के समय में तो यह गड्ढे दिखाई दे जाते है, लेकिन रात के समय में इनका पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे को 20 से 25 दिन गुजर चुके हैं। ग्रामीणों ने स्वयं ही हिम्मत जुटाकर इस गड्ढे को मिट्टी और पत्थरों से भर दिया था। लेकिन जैसे ही बरसात आई तो गड्ढे से मिट्टी अंदर की और धंस गई और फिर से यहां गड्ढा बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि गहरे गड्ढों के कारण रात के समय वाहन चालकों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। रात के समय सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं वाहनों की लाइटों में गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क पर बने गहरे गड्ढे को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed