{"_id":"641df9c5047241b223014cd4","slug":"poster-of-amritpal-removed-from-bilaspur-rampur-news-c-15-1-95437-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिलासपुर में लगाए गए अमृतपाल के पोस्टर, पुलिस ने उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिलासपुर में लगाए गए अमृतपाल के पोस्टर, पुलिस ने उतरवाए
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के पोस्टर कुछ लोगों ने बिलासपुर में चिपका दिए। पोस्टर में लिखा हुआ था कि अमृतपाल के समर्थन में 26 मार्च को बिलासपुर पुरानी मंडी के पास रैली होगी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर उतरवा दिए। डीआईजी शलभ माथुर और एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बिलासपुर पहुंचकर वहां के गणमान्य लोगों से बात की। डीआईजी ने इस मामले में पोस्टर चिपकाने वालों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के कुछ समर्थकों ने नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी स्थित नगर पालिका कांप्लेक्स, शिव बाग मंडी और मोहल्ला लक्ष्मी सहित नगर आदि स्थानों पर कुछ पोस्टर चस्पा कर दिए। पोस्टर में अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हुए 26 मार्च को नगर की पुरानी शिवबाग मंडी में रैली निकाले जाने की बात कही गई थी। कुछ लोगों ने शुक्रवार की सुबह जब पोस्टर लगे हुए देखे तो मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। पुलिस ने तत्काल सभी पोस्टर उतरवा दिए। खुफिया विभाग ने भी पोस्टर लगाने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस उन स्थानों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जहां पोस्टर चिपकाए गए थे।
मामले की जानकारी मिलने पर डीआईजी शलभ माथुर और एसपी अशोक कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी बिलासपुर पहुंच गए। डीआईजी और एसपी ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। सभी ने कहा कि यहां जुलूस निकालने जाने की कोई संभावना नहीं है। किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया है।