फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Post-mortem report confirms Nazia's death due to a head injury sustained from a fall.

Rampur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिरने से सिर में चोट लगने पर नाजिया की मौत की पुष्टि

Sat, 03 Oct 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report confirms Nazia's death due to a head injury sustained from a fall.
पटवाई। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के 23 दिन बाद कब्र से निकाले गए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को अपने गांव में दफन कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गिरकर सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के गोसमपुर गांव निवासी फिरासत की पत्नी नाजिया (30) की सात सितंबर को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों का कहना था कि सुबह के समय नाजिया सीढ़ी से फिसल गई थी, जिससे सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे थे और उनकी बात मानकर नाजिया को दफन कर दिया गया था।
विज्ञापन


मायकों वालों को हत्या का शक था। इसकी शिकायत के आधार पर डीएम के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को नाजिया का शव कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजन शव को अपने गांव ले गए और वहां के कब्रिस्तान में दफन कर दिया।थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अभी तक की जांच में महिला की मौत गिरकर सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed