फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Posing as a driver of a former minister, he threatened the chairman's media in-charge.

Rampur News: पूर्व मंत्री का ड्राइवर बन चेयरमैन के मीडिया प्रभारी को धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Posing as a driver of a former minister, he threatened the chairman's media in-charge.
रामपुर। सपा नेता आजम खां के वाहन का ड्राइवर बताने वाले युवक ने पालिकाध्यक्ष के मीडिया प्रभारी को धमकाया है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर आरोपी युवक ने भी एसपी को पत्र भेजकर मीडिया प्रभारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने की शिकायत की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया मुल्ला जरिफ निवासी फैसल हसन रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून के मीडिया प्रभारी है। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात में वह मोहल्ले से निकल रहे थे। तभी शकिब मियां नाम के व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को पूर्व मंत्री आजम खां का ड्राइवर बताता है और सपा सरकार आने पर बताने की धमकी देता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शकिब मियां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साकिब मियां ने भी एसपी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि नगर पालिका के मीडिया प्रभारी ने नगर पालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे।
आरोप लगाया कि मीडिया प्रभारी ने अपने तीन साथियों के साथ उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed