फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   poshanawerness van

हरी झंडी दिखाकर सीडीओ ने रवाना किया पोषण जागरूकता रथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
poshanawerness van
रामपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने पोषण जागरूकता रथ को विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पोषण जागरूकता रथ पूरे माह जनपद के सभी विकास खंडों में जाकर लोगों को सुपोषण के लिए बेहतर खानपान और कुपोषण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में जागरूक करेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे पोषण माह के दौरान सैम बच्चों के चिह्नांकन एवं अनुश्रवण, किचन गार्डन का समस्त आंगनबाड़ी केंद्र एवं सार्वजनिक भूमियों पर बनाने के लिए प्रोत्साहन, सुपोषण के लिए योगा एवं आयुष का महत्व सहित विभिन्न विषयों पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेन्द्र बल्लभ भारद्वाज, सीडीपीओ दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed