फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Population control will not be done in an irresponsible manner like Congress but with awareness and encouragement: Naqvi

जनसंख्या नियंत्रण कांग्रेस की तरह गैर जिम्मेदाराना तरीके से नहीं बल्कि जागरूकता व प्रोत्साहन के साथ होगा प्रयास : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Population control will not be done in an irresponsible manner like Congress but with awareness and encouragement: Naqvi
रामपुर। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने से पहले लोगों और समाज को जागरूक और प्रोत्साहित कर इसके लिए तैयार किया जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कांग्रेस की तरह गैर जिम्मेदाराना तरीके से प्रयास नहीं होगा। बर्क के बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकृत और सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रसित हैं। जनसंख्या नियंत्रण का कानून किसी एक धर्म या जाति के लिए नहीं है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पहुंचे थे। उन्होंने जनसंख्या कानून का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह कानून लोगों और समाज को जागरूक, प्रोत्साहित कर इसके लिए तैयार कर लागू किया जाएगा। कहा कि 1975 में कांग्रेस ने भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रयास किया था लेकिन, वो बहुत ही भौंडे और गैर जिम्मेदाराना तरीके से किया गया था। भाजपा वो पुनरावृत्ति नहीं करेगी। सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क के बयान पर पहले तो नकवी ने बोलने से इंकार कर दिया। फिर घुमा बोले कि किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि बहुत बड़ी जनसंख्या हो जाएगी तो देश पर राज करेंगे, ऐसा नहीं होता। आपको शिक्षा, रोजगार, विकास चाहिए। कहा कि गरीबी और मुफलिसी जनसंख्या वृद्धि का ही प्रकोप है। जनसंख्या बढ़ने से राजस्व बढ़ने के बयान पर कहा कि कुछ लोग विकृत और सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रसित हैं। जनसंख्या नियंत्रण का कानून किसी एक धर्म या जाति के लिए नही हैं, यह पूरे देश की जनता जागरूकता पैदा करने की बात है।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने फैसलों को परिणाम में बदल कर पॉलिसी पैरालेसिस की बीमारी से देश को मुक्त कराया है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और पक्के इरादों ने भारत के शासन और राजनीति के दकियानूसी तौर तरीकों को दरकिनार कर राजनीति को राष्ट्रनीति और शासन को सुशासन में बदल दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता के दलालों की नाकेबंदी और लूट लॉबी पर तालेबंदी की है। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए नकवी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed