{"_id":"607dc36e8ebc3ebf8277c5bd","slug":"polling-party-will-leave-today-for-three-booths-to-be-repatriated-rampur-news-mbd386838431","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बूथों पुनमर्तदान लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बूथों पुनमर्तदान लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टी
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान जिला पंचायत के चार वार्डों के तीन बूथों पर 21 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। इसको लेकर मंगलवार को संबंधित मंडी समितियों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विकास खंड शाहबाद के ग्राम सूपा में दो बूथ हैं। इसमें बूथ संख्या 69 है, जिसमें जिला पंचायत के वार्ड 22 एवं 28 के मतदाता आते हैं, जबकि बूथ संख्या 70 पर सिर्फ वार्ड 22 के मतदाता ही आते हैं। 15 अप्रैल को मतदान के दौरान बूथ संख्या 70 पर जिला पंचायत के वार्ड 22 के स्थान पर वार्ड 28 के बैलेट आ गए। इस मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी शाहबाद को मिली, जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ को भेज दी। वहीं, जिला पंचायत के वार्ड 13 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोहन लाल सैनी ने निर्वाचन आयोग से लिखित शिकायत की थी कि उनके वार्ड में बूथ संख्या 380 पर किसी अन्य वार्ड के बैलेट पेपर पहुंच गए। इसकी जानकारी होने तक करीब 92 मतदाता मतदान कर चुके थे। उन्होंने इस बूथ पर जिला पंचायत वार्ड के लिए पुन: मतदान कराने की मांग की थी।
जिलाधिकारी ने दोनों मामलों की जानकारी राज्य चुनाव आयोग को दे दी थी। जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत के वार्ड 22 के बूथ संख्या 69, 70, वार्ड 28 के बूथ संख्या 69 एवं वार्ड 13 व वार्ड दो के बूथ संख्या 380 पर 21 अप्रैल को पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत अनिल कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को पुनर्मतदान के लिए शाहबाद के दो बूथों के लिए शाहबाद मंडी समिति से एवं स्वार क्षेत्र के एक बूथ के लिए सेंट फ्रांसिस स्कूल स्वार से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।