{"_id":"691f79d1cebc4fc30608901c","slug":"police-shot-a-cow-smuggler-in-the-leg-and-caught-him-rampur-news-c-282-1-rmp1023-158316-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा गोतस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा गोतस्कर
Fri, 21 Nov 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना पुलिस की बृहस्पतिवार की तड़के जिठनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। बाइक रोकने पर गोतस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। गिरने की वजह से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी कर्मसिंह पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की तड़के वह पुलिस के साथ जिठनिया चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजरे बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध दिखने पर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर पैर में गोली लगने से बाइक से नीचे गिर गया, जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग गए।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम नगलिया आकिल निवासी हिस्ट्रीशीटर मुस्तकीम बताया। उस पर अलग-अलग थानों में गोकशी से संबंधित 14 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही भाग साथियों के नाम बागड़खा निवासी शकील और देवरनिया निवासी दिलशाद बताए। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी दीपक गिरकर घायल हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोतस्कर के पास से पुलिस ने बाइक अवैध तमंचा और गोकशी करने के कुछ हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।