फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police recruitment exam will be held in 34 colleges of Rampur

Rampur News: रामपुर के 34 काॅलेजों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Wed, 31 Jan 2024 03:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held in 34 colleges of Rampur
रामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा रामपुर के 34 काॅलेज में होगी। पुलिस भर्ती बोर्ड के आदेश के बाद जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर बोर्ड को भेज दिया गया है। जल्द ही इस सूची को अंतिम रूप देकर आगे की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। भर्ती बोर्ड ने पुलिस भर्ती की परीक्षा 17 व 18 फरवरी को कराने का फैसला किया है। प्रदेश में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए करीब पचास लाख से ज्यादा आवेदन किए जा चुके हैं। इस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ ही अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। शासन ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य को नोडल अधिकारी बनाया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो दिन होने वाली भर्ती बोर्ड की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र निर्धारण किया गया है। 17 व 18 फरवरी को होने वाली भर्ती बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में कुल 34 काॅलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह सभी काॅलेज शहर के अलावा तहसील मुख्यालयों पर भी बनाए गए हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से अभी तक यहां पर परीक्षार्थियों की संख्या को निर्धारित नहीं किया गया है,लेकिन इस बीच शिक्षा विभाग ने 34 कॉलेज में परीक्षा कराने का फैसला लिया है। परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में 34 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाकर इनका प्रस्ताव पुलिस अफसरों के माध्यम से भर्ती बोर्ड को भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर व्यवस्थाएं करने के आदेश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन काॅलेजों में होगी परीक्षा
राजकीय जुल्फेकार इंटर काॅलेज, राजकीय जुल्फेकार कन्या इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज पटवाई, राजकीय इंटर काॅलेज सैंजनी नानकार, राजकीय इंटर काॅलेज शाहबाद, राजकीय इंटर काॅलेज स्वार, राजकीय इंटर काॅलेज टांडा, राजकीय इंटर कालेज मिलक, राजकीय इंटर काॅलेज धमोरा, न्यू ऐज पब्लिक स्कूल बिलासपुर, मिल्टन पब्लिक स्कूल बिलासपुर, राजकीय मुर्तजा इंटर काॅलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed