फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police raid

फरार चल रहे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष के रामपुर में रहने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
police raid
रामपुर। कई मामलों में फरार चल रहे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष के रामपुर में होने की सूचना पर पुलिस और एसओजी ने उनके एक रिश्तेदार के मकान पर छापा मार दिया। इस दौरान पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर खां मौके पर मौजूद नहीं मिले, लेकिन पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। इसके बाद जानकारी न मिलने पर पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। वहीं, उनकी पत्नी और मौजूदा पालिकाध्यक्ष ने परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। हालांकि, पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के करीबी रहे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर खां के खिलाफ लूट, मारपीट करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन वह तभी से फरार चल रहे हैं। इस वजह से कोर्ट के आदेश पर 23 अगस्त 2020 को उनके घर की कुर्की हुई, लेकिन कुर्की के बाद भी वह पकड़ में नहीं आए। बाद में पुलिस ने 16 नवंबर 2020 को उन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए प्रयास करती रही।
विज्ञापन

इस दौरान शुक्रवार रात को गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा को सूचना मिली कि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष क्षेत्र में एक मकान में बैठे हैं। यह मकान उनके एक रिश्तेदार का है। सूचना पर गंज पुलिस और एसओजी की टीम ने मकान पर छापा मार दिया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तो मौजूद नहीं मिले लेकिन, पुलिस ने उनके रिश्तेदार समेत दो लोगों को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं ने पुलिस पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विभिन्न मामलों में पंजीकृत मुकदमों में फरार चल रहे हैं। सूचना मिली थी कि वह क्षेत्र स्थित एक मकान में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर छापा मारा गया था लेकिन, वह मौजूद नहीं मिले। दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाए थे। पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने बताया कि नगर पालिकाध्यक्ष परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही हैं, जो सही नही हैं। उनके पति रामपुर में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे हैं। उन पर 25 हजार का इनाम घोषित है। उनके आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed