{"_id":"632ab260bfec6b44de5dd862","slug":"police-filed-a-report-against-four-people-including-rampur-municipality-president-fatma-jabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दस्तावेज जलाने का आरोप: रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट, लेखा विभाग का कार्यालय सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दस्तावेज जलाने का आरोप: रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट, लेखा विभाग का कार्यालय सील
Wed, 21 Sep 2022 12:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:13 PM IST
सार
एएसपी संसार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि दो पालिका कर्मी कुछ दस्तावेज जला रहे हैं। इसके बाद गंज पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वो पालिकाध्यक्ष के कहने पर दस्तावेज जला रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर की पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं सहित चार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि पालिकाध्यक्ष के इशारे पर पालिका कर्मी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जला रहे थे।
विज्ञापन
एएसपी संसार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि दो पालिका कर्मी कुछ दस्तावेज जला रहे हैं। इसके बाद गंज पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वो पालिकाध्यक्ष के कहने पर दस्तावेज जला रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि इस आधार पर पालिकाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि जो दस्तावेज जलाए जा रहे थे वो सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी में बरामद सफाई करने वाली मशीन से संबंधित थे। इस मामले में सोमवार को प्रशासन ने पालिका का लेखा विभाग का कार्यालय भी सील कर दिया था।
विज्ञापन