{"_id":"5d6921018ebc3e93d02834a8","slug":"police-detained-mp-azam-khan-sister-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: सांसद आजम खान की बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: सांसद आजम खान की बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया
Fri, 30 Aug 2019 07:01 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांसद मोहम्मद आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद मोहम्मद आजम खान की बड़ी बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा उनके घर से उठा लिए जाने की यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे रामपुर में फैल गई है।
आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीम फातिमा ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसे पुलिस ज्यादती बताते हुए जुल्म की हद करार दिया है।
उधर पुलिस ने आजम खान की बहन को हिरासत या गिरफ्तार करने की खबर से इंकार किया है। पुलिस ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी पर लगे आरोपों के संबंध में चल रही जांच के अंतर्गत उनसे पूछताछ की जा रही है।

आजम खान की बड़ी बहन और रिटायर प्रिंसिपल निखत ऑफ नखत अफलाक को उनके घर से पुलिस द्वारा उठा लिए जाने पर विरोध जताते हुए डॉ तजीम फातिमा ने पत्रकार वार्ता बुलाई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 70 वर्ष से अधिक एक बूढ़ी और बीमार महिला को जबरदस्ती उनके घर से धक्के देते हुए पुलिस ले गई यह नाइंसाफी है।
वहीं पुलिस अधीक्षक रामपुर डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया की जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीनों को कब्जाने की जांच चल रही है। यह जमीन जौहर यूनिवर्सिटी को चौहर ट्रस्ट द्वारा 33 साल के पट्टे पर दी गई है। इसी संबंध में जोहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि आजम खान की बहन निखत अफलाक जोहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष हैं। एसपी रामपुर अजय पाल शर्मा ने पूछे जाने पर यह भी साफ कर दिया कि ना तो उनको हिरासत में लिया गया है और ना ही गिरफ्तार किया गया है बस उनसे पूछताछ की जा रही है।