{"_id":"62616df54c21006edf7ebed9","slug":"police-constable-beat-up-lassi-seller-badly-for-asking-for-money-sp-did-line-hazir-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: लस्सी के रुपये मांगने पर सिपाही ने विक्रेता को बुरी तरह से पीटा, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: लस्सी के रुपये मांगने पर सिपाही ने विक्रेता को बुरी तरह से पीटा, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Thu, 21 Apr 2022 08:15 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:15 PM IST
सार
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने पहुंच गए। वहां व्यापारियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
घायल लस्सी विक्रेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर सिविल लाइंस थाने के सिपाही और उसके साथियों ने लस्सी के रुपये मांगने पर विक्रेता के साथ मारपीट कर दी। मामले की जानकारी होने पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया था। इसके विरोध में व्यापारी एकत्र हो गए और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने एक सिपाही को लाइन हाजिर करने के साथ ही मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गन्ना समिति की दुकानों में फेमस लस्सी के नाम से शहाबुद्दीन की दुकान है। बुधवार की रात दो पुलिस वाले उनकी दुकान पर पहुंचे तब वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इस दौरान पुलिस वालों ने लस्सी मांगी। आरोप है कि लस्सी पीने के बाद रुपये मांगे तो दुकानदार से कहासुनी हो गई। इसके बाद दुकानदार को लात घूसों से बुरी तरह पीटा। लोहे की करछी से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने विरोध जताया तो पुलिस वालों ने अपने चार और साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह मामले की जानकारी व्यापार मंडल को हुई तो व्यापारियों ने घटना का रोष व्यक्त किया। बाद में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने पहुंच गए। वहां व्यापारियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही संजीव को तत्काल लाइन हाजिर करने के आदेश दिए, जबकि मामले की जांच कर दूसरे आरोपों का भी पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आगे से भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होगी। अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने मामले की जांच सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही को सौंपी है।