फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police interrogated Azam's close former CO Ale Hassan for seven hours

आजम के करीबी पूर्व सीओ आले हसन से पूलिस ने की सात घंटे तक पूछताछ

Fri, 13 Mar 2020 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Police interrogated Azam's close former CO Ale Hassan for seven hours
आले हसन- आजम खां - फोटो : अमर उजाला
सांसद आजम खां के करीबी पूर्व सीओ आले हसन से पुलिस ने मैराथन पूछताछ की। उनसे यतीमखाना और डूंगरपुर प्रकरण में पुलिस ने लगभग सात घंटे तक पूछताछ की। इसके लिए गंज और कोतवाली की पुलिस ने लिखित में सवाल तैयार कर रखे थे। सात घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने उनको 17 मार्च को फिर से बुलाया है।
विज्ञापन


आलेहसन पर 54 से मुकदमे हैं। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में उन पर आजम खां के साथ 27 मुकदमे दर्ज हैं। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों में राहत पाने के उद्देश्य से आलेहसन हाईकोर्ट ने गए थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने उनको पुलिस की विवेचना में सहयोग करने का आदेश दिया था। इसके बाद वह नौ मार्च को बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। नौ मार्च को पुलिस ने उनसे चार घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उनको फिर से 12 मार्च को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आले हसन गुरुवार को सुबह 11 बजे महिला थाने पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने शुरू किए। पुलिस ने लिखित में सवाल तैयार किए थे, जिनके जवाब उनसे पूछे गए। सात घंटे की पूछताछ के बाद पुुलिस ने आले हसन को पूछताछ के लिए फिर से 17 मार्च को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed