{"_id":"6a6a60726a639c164209f86b","slug":"police-and-intelligence-agencies-are-monitoring-the-roads-leading-to-jauhar-university-while-the-movement-of-political-leaders-continues-rampur-news-c-282-1-rmp1023-176654-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी के रास्तों पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी, नेताओं का आना-जाना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी के रास्तों पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी, नेताओं का आना-जाना जारी
Thu, 30 Jul 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों का आंदोलन भले ही स्थगित हो गया हो, लेकिन पुलिस प्रशासन अब भी सतर्क है। यूनिवर्सिटी जाने वाले मार्गों पर खुफिया एजेंसियों की निगरानी बनी हुई है। वहीं, राजनीतिक दलों के नेताओं और आजम खां समर्थकों का यूनिवर्सिटी में आना-जाना लगातार जारी है। बुधवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और पीलीभीत की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता यूनिवर्सिटी पहुंचे और आजम खां की पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात कर समर्थन जताया।
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के न्यायालय ने फिलहाल तीन अगस्त तक स्थगनादेश दे रखा है। इसके बाद धरना स्थगित हो गया है और यूनिवर्सिटी में सामान्य गतिविधियां फिर शुरू होने लगी हैं। छात्र-छात्राओं का आना-जाना भी शुरू हो गया है। साथ ही राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का यूनिवर्सिटी पहुंचना जारी है।
बुधवार को पीलीभीत की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेत्री आरती महेंद्र, रामप्रताप गंगवार, विनोद वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ यूनिवर्सिटी पहुंचे। इसके अलावा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य बेनजीर उमर, अनुराधा चौहान, सोनभद्र से तनवीर खान, सीतापुर से शारिब खां तथा पूर्व मंत्री राधेश्याम चौहान भी यूनिवर्सिटी पहुंचे।
विज्ञापन
स्थानीय सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, नेता सतनाम सिंह मट्टू और अमरजीत सिंह भी मौजूद रहे। दोपहर बाद पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा भी यूनिवर्सिटी पहुंचीं और बाहर से आए नेताओं से मुलाकात की।
उधर, पुलिस प्रशासन यूनिवर्सिटी क्षेत्र में सतर्क नजर आ रहा है। यूनिवर्सिटी जाने वाले मार्गों पर कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है और कई वाहनों के चालान भी किए गए हैं। यूनिवर्सिटी गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं तथा गेट पर पुलिस बल भी तैनात है।