फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police alert for 15 august

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस सतर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
police alert for 15 august
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शनिवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रोडवेज बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, बस-ट्रेन, होटल-रेस्टोरेंट के साथ ही शहर के मुख्य बाजारों में साथ सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों व लोगों की जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जीआरपी और आरपीएफ ने प्लेटफार्म, वेटिंग रूम आदि में पहुंच कर संदिग्धों की तलाश की। वहीं, ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की तलाशी ली भी गई। इसके अलावा यात्री हाल, टिकट काउंटर, आटो पार्किंग, साइकिल और बाइक स्टैंड पर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान या वाहन नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस की टीम ने नगर के होटल की चेकिंग की। होटलों में ठहरे लोगों की आईडी चेक की। साथ ही होटल संचालकों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस सतर्क है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed