फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Poetry of policemen got respect

Rampur News: पुलिसकर्मियों के शाैर्य को मिला सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:43 AM IST
विज्ञापन
Poetry of policemen got respect
रामपुर। शुक्रवार को अमर उजाला एवं नीरू मेंथाल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में अच्छा कार्य करने वाले 30 पुलिसकर्मियों को उनके शौर्य के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन शुक्रवार रात बरेली रोड स्थित थ्री स्टार होटल द ओपल में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

अमर उजाला एवं नीरू मेंथाल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी, डॉक्टर, शिक्षा से जुड़े लोग सहित अन्य लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, आनंद कॉन्वेंट स्कूल, नारायणा ई-टेक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान इस दौरान डीएमए की प्रधानाचार्य सुमन तोमर, ग्रीनवुड के प्रधानाचार्य नीरज तिवारी, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अतिबा कमर, शेमरोक किड्स स्टेप के प्रबंधक अमन, ठाकुर देवेंद्र सिंह, उदित सक्सेना, हादी एकेडमी के प्रबंधक मुशर्रफ जमा, दिनेश अग्रवाल ट्रेडर्स समर्थ अग्रवाल, पार्थ सारथी सॉल्यूशन के मोहित सक्सेना, कला निकेतन के डायरेक्टर आकाश कपूर, जनहित सेवा संस्थान की सचिव साहिरा खानम, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अनस शम्शी, टॉप नोज मेकओवर के डायरेक्टर ईशान अग्रवाल, आरएन मोटर्स के सरदार सुखवीर सिंह, समाजसेवी राजीव सिंघल, स्मार्ट इंडियन स्कूल के शरद गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------------

कार्यक्रम के सहयोगी
मुख्य प्रायोजक नीरू मैंथाल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमृत कपूर, द ओपल होटल (थ्री स्टार) के एमडी नरेश कुमार सिंघल, स्वाती मेंथाल के एमडी संचित गुप्ता, रेडिको खेतान के डीजीएम इंद्रपाल सिंह, कपिल मेंथाल के चेयरमैन कपिल आर्य व डायरेक्टर विभू आर्य, मदीहा एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी (एमआईएमटी) के चेयरमैन डॉ. शादाब खान, राम रतन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के मैनेजर जगपाल सिंह यादव, हिमालय इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन के मैनेजर राम प्रताप सिंह, ओशियन हॉस्पिटल के ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. जावेद अली, आनंद काॅन्वेंट स्कूल के पीयूष प्रकाश सक्सेना, व्याख्या वस्त्र कलेक्शन के संस्थापक वैभव सक्सेना।

-----------------------------------------------
सम्मान समारोह से पुलिसकर्मियों का बढ़ा हौसला : एसपी
पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने कहा कि अमर उजाला के पुलिस शौर्य सम्मान समारोह से सभी पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन मिला है। जब हमें 3200 लोगों में 30 लोगों का चयन करना था, तो कितना कठिन कार्य रहा होगा। रामपुर में बेहतर व्यवस्था बनाने में प्रत्येक पुलिसकर्मी का अहम रोल है। मेस में खाना बनाने वाला भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

हमारी महिला पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं डायल 112 पर 24 घंटे की ड्यूटी है। जो सभी प्रकार की सेवा देने के लिए तत्पर है। सिपाही भर्ती परीक्षा में डायल 112 ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। टूटते हुए परिवार को बचाने का प्रयास पारिवारिक परामर्श केंद्र द्वारा किया जा रहा है। अमर उजाला परिवार को इस कार्यक्रम के लिए बधाई।
--------------------------------------
रामपुर पुलिस हमारा परिवार : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी पुलिकर्मियों को परिवार मानते हैं। इसलिए 24 घंटे हम काम करने में सक्षम होते हैं। अमर उजाला की टीम का धन्यवाद, जिन्होंने हमारी पुलिस टीम को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है। जिससे उन्हें आगे भी कार्य करने का प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।
--------------------------------------
यह पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
आरक्षी अवधेश कुमार, महिला उप निरीक्षक नीशू सिरोही, महिला मुख्य आरक्षी रीता शर्मा, छोटो रानी, मल्लिका यादव, आरती वर्मा, राजेंद्री सैनी, स्वाति यादव, गीता रानी, रीना, निधि, अर्चना सिद्धू, रीता रानी, राधा रानी, महिला आरक्षी रुचि चौहान, सुदेश, पूजा, इमरान, चंद्रशेखर सिंह, महिला उप निरीक्षक चंद्रवती, महिला मुख्य आरक्षी संगीता, मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह, मुख्य आरक्षी वीरपाल सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार राणा, उप निरीक्षक योगेश कुमार, मुख्य आरक्षी ओमवीर सिंह, मुख्य आरक्षी विमल कुमार चौहान, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहताश कुमार, मुख्य आरक्षी सतवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed