{"_id":"6a6513738aeac014c70ec8ed","slug":"pm-addressing-issues-with-sensitivity-amidst-oppositions-insensitivity-naqvi-rampur-news-c-282-1-rmp1023-176312-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष की संवेदनहीनता का पीएम संवेदनशीलता से कर रहे समाधान :नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष की संवेदनहीनता का पीएम संवेदनशीलता से कर रहे समाधान :नकवी
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके कुछ साथी अपनी राजनीति के लिए छात्रों, नौजवानों के कंधों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इनकी संवेदनहीनता से भरपूर व्यवधान की सनक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवेदनशीलता के साथ समाधान कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा समझदारी, संवेदनशीलता के साथ समाधान की सोच का हिस्सा है।
यहां कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोगों की मोदी से विरोधी धुन, मुल्क से विद्रोही धौंस का रूप लेती जा रही है। विपक्षी कभी किसानों, नौजवानों का तो कभी मुसलामानों, मज़दूरों के कंधो का वर्ष 2014 से लगातार उपयोग कर रहे हैं, इसके पीछे वैश्विक संकट के दौर में भारत में अस्थिरता का संकट पैदा कर भारत को संकटग्रस्त राष्ट्र की कतार में खड़ा करने की खतरनाक साज़िश है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी देश के विकास और विश्वास की रफ्तार पर स्पीड ब्रेकर खड़ा किया जा सके। देश को ऐसे साजिशी संक्रमणों से सावधान रहना होगा।
उन्होंने कहा कि आज कल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों में काल्पनिक क्रांतिकारी बनने की प्रतिस्पर्धा चल रही है, एक अपने को अराजकता का गुरु कहता है तो दूसरा उदंडता का गुरुघंटाल है। 'कुंठित कटुता- कपट के कबाड़खाने में क़ैद कुनबा वैश्विक संकट के समय देश अस्थिरता पैदा करने की सुपारी लेकर साज़िश और सनक के साथ सक्रिय है।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिलापंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, सुभाष भटनागर, महासिंह राजपूत, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, सौरभ लोधी, वसीम अहमद, सोनू लोधी, डाली रंधावा, मुन्नी गंगवार, करतार सिंह लोधी, डॉ.चंद्र पाल, ओमप्रकाश एडवोकेट, संजय चंद्रा, बशीर अहमद, जाकिर हुसैन, डॉ.चंद्र प्रकाश शर्मा, महेश मौर्य, पंकज लोधी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।