फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pluto house won sports campionship

प्लूटो हाउस ने अपने नाम किया स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का खिताब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
pluto house won sports campionship
रामपुर। व्हाइटहॉल पब्लिक स्कूल में आयोजित व्हाइट हॉल ओलंपिक्स प्रतियोगिता के आखिरी दिन सीनियर वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में छात्र वर्ग में सरबजोत सिंह ने स्वर्ण पदक, यश कुमार ने रजत पदक और कार्तिकेय सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्रा वर्ग में हर्षाली सिंह ने स्वर्ण पदक, अलअशरा असद ने रजत पदक और रिशा वकार ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग से दक्ष सक्सेना ने स्वर्ण पदक, देवांश लोधी ने रजत पदक और हमजा खान ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्रा वर्ग में नंदिनी ने स्वर्ण पदक, आशीष चौधरी ने रजत पदक और अनन्या अग्रवाल ने कांस्य पदक पाया। जूनियर वर्ग की शार्ट पुट प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से मोहम्मद एश खान ने स्वर्ण पदक, सुखमन सिंह ने रजत पदक और शौर्य राठौर ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्रा वर्ग में भाविका ने स्वर्ण पदक, आरूषि पांडेय ने रजत पदक और हंसिका जैन ने कांस्य पदक हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में मयंक यादव ने स्वर्ण, हमजा अली ने रजत और राहुल लोधी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में माहेव परवेज ने स्वर्ण पदक, परी गोयल ने रजत पदक और श्रेया ने कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में शौर्य राठौर ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद शाद ने रजत पदक और हमदान खान ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्रा वर्ग में कनिका शेखर ने स्वर्ण पदक, आरूषि पांडेय ने रजत पदक, पावनी कपूर ने कांस्य पदक हासिल किया। 110 मीटर बाधा दौड में छात्र वर्ग में राहुल लोधी ने स्वर्ण पदक,हमजा अली ने रजत पदक और अक्षित निगम ने कांस्य पदक पाया। छात्रावर्ग में माहेव परवेज ने स्वर्ण पदक, परी गोयल ने रजत पदक और दिव्यांशी जैन ने कांस्यपदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में मोहम्मद कैफ ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद शाद ने रजत पदक और रियाजुद्दीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में अग्रिता सिंह ने स्वर्ण पदक, ऐशलीन कौर ने रजत पदक, समरीन खान ने कांस्य पदक हासिल किया। सब जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में उमैर ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद जैद ने रजत पदक और आनिस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में युमना जोहेब ने स्वर्ण पदक, काव्या भटनागर ने रजत पदक और संस्कृति ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में सरबजोत सिंह ने स्वर्ण पदक, अर्शमीत सिंह ने रजत पदक, ओवैस अली ने कांस्य पदक पाया। छात्रा वर्ग में जोयल गुप्ता ने स्वर्ण पदक, आशी चौधरी ने रजत पदक और जीवनी प्रधान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में ओवैस अली ने स्वर्ण पदक, सुफियान ने रजत पदक और प्रतीक यादव एवं फुजैल खान ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्रा वर्ग में जोयल गुप्ता ने स्वर्ण पदक, आशी चौधरी ने रजत पदक और जीवनी प्रधान ने कांस्यपदक हासिल किया। रिले रेस की प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में जुपिटर हाउस प्रथम, प्लूटोहाउस द्वितीय स्थान एवं मरकरी हाउस तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में मरकरी हाउस प्रथम, वीन सहाउस द्वितीय और प्लूटो हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा नंदा मैमोरियल ट्रॉफीफॉर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का विजेता प्लूटो हाउस बना। दूसरे स्थान पर मरकरी हाउस और तीसरे स्थान पर वीनस हाउस रहा। व्यक्तिगत स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ट्रॉफी सब जूनियर वर्ग में उमैर एवं युमना जोहेब, जूनियर वर्ग में महेव परवेज और राहुल लोधी तथा सीनियर वर्ग में जीवनी प्रधान एवं सरबजोत सिंह ने विजय प्राप्त की। शोभा नंदा मेमोरियल ट्रॉफी फॉर कल्चरल चैंपियनशिप जुपिटर हाउस ने प्राप्त की। शोभा नंदा मेमोरियल ट्रॉफी फॉर लिटरेरी चैंपियनशिप मरकरी हाउस ने प्राप्त की। सबसे ज्यादा अनुशासित सदन का सम्मान वीनस हाउस को दिया गया। अध्यक्षता डायरेक्टर कुणाल नंदा ने की।
000000
शिवम प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed