फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   plantation

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लगाया पौधा, जिले भर में पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
plantation
रामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और जिलाधिकारी समेत तमाम संगठनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शंकरपुर गांव में तालाब किनारे पौधरोपण किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने रामपुर स्थित कैंप कार्यालय/आवास पर पौधरोपण किया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही रेडिको खेतान की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने पौधा रोपित कर की। उन्होंने फैक्ट्री प्रांगण में पौधारोपण किया। आह्ववान संस्था की ओर से किटप्लाई के पास पौधरोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष अजय मौर्य ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने आरोग्य पथ गांधी समाधि के पास पौधरोपण किया। व्यापारियों ने बिल्वपत्र एवं तुलसी के पौधे लगाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, अरविंद गुप्ता, सलविंदर विराट, हंसराज अरोड़ा, अनुज अग्रवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। खिदमत ए अवाम समिति की ओर से भी स्वार में पौधरोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष परवेज अख्तर, जुल्फिकार अली, दीपेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। कायस्थ महासंगम की ओर से भी पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने पौधों के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमल सक्सेना, मीनू सक्सेना, मुकेश सक्सेना, सचिन सक्सेना, वेंक्टेश्वर सक्सेना आदि मौजूद रहे। दिशा सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से देवराज आर्य विद्यालय में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष रमेश कुमार समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सविता सक्सेना ने हाइडिल कालोनी में पौधरोपण किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से सरस्वत विद्या मंदिर इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया। जिलाध्यक्ष मुनीश चन्द्र शर्मा ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर सौरभ पाठक, मोनिका शर्मा, विकास पांडेय, व्योम वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed