फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pilibhit and Haryana team was the winner in Kabaddi

Rampur News: कबड्डी में पीलीभीत और हरियाणा की टीम रही विजेता

Sun, 28 Jan 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit and Haryana team was the winner in Kabaddi
बिलासपुर (रामपुर)। किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में जान गंवाने वाले ग्राम डिबडिबा निवासी किसान नवरीत सिंह हुंदल की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके गांव में कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम डिबडिबा में नवरीत सिंह की याद में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट की शुरूआत राष्ट्र ध्वज फहराकर की गई। कबड्डी टूर्नामेंट में नौ टीमों ने भाग लिया। जिसमें चार टीमें ओपन की थीं और पांच टीमें 65 किलो भार वर्ग की थीं और दो टीमें बेटियों की मीरीपीरी स्कूल की थीं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 65 किलो भार वर्ग के मुकाबले में पीलीभीत की टीम प्रथम आई। ओपन टीमों के मुकाबले में हरियाणा व मीरीपीरी खालसा के बीच मुुकाबला हुआ। इसमें हरियाणा की टीम ने जीत दर्ज की। ओपन विजेता टीम को 51000 रुपये व उप विजेता टीम को 41000 रुपये तथा 65 किलो भार वर्ग के मुकाबले में विजेता टीम को 21000 रुपये व उप विजेता टीम को 11000 रुपये व मैडल दिया गया। इस मौके पर नवरीत सिंह के माता पिता परमजीत कौर व बिक्रमजीत सिंह को भी सम्मानित किया। गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनूप सिंह उर्फ वीर जी, बाबा मोहन सिंह, बाबा चंदन सिंह, बाबा प्रताप सिंह, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बिर्क, बल्ली सिंह चीमा, बलजीत सिंह बिट्टू, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला, भाकियू जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed