{"_id":"66d7a17afb273fdc920a30d4","slug":"pharmacists-protest-against-ups-continues-for-the-second-day-rampur-news-c-282-1-rmp1004-129103-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: यूपीएस के विरोध में फार्मासिस्टों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: यूपीएस के विरोध में फार्मासिस्टों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
Wed, 04 Sep 2024 05:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पुरानी पेंशन बहाली और यूपीएस के विरोध में चिकित्सा कर्मियों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और पुरानी पेंशन बहाल की मांग रखी।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय मंच अटेवा द्वारा विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इसी क्रम में जिला अस्पताल के कर्मियों ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को दूसरे दिन भी चिकित्सा विभाग के फार्मासिस्ट संघ नर्सिंग एवं टेक्नीशियन संगठन ने काला फीता बात कर अपना विरोध जताया और काला फीता बांधकर पूरे दिन कार्य किया। एक सुर में कर्मियों ने कहा कि उनकी पुरानी पेंशन बहाल की जाए। यूपीएस किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी। कहा कि संगठन लगातार इसका विरोध करता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश धोनी के अलावा शकील अहमद, दीपक मिश्रा, नावेद इकबाल, आमिर मसूद, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।