फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   PG: Still one thousand seats vacant in colleges

पीजी : कॉलेजों में अभी भी एक हजार सीटें खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
PG: Still one thousand seats vacant in colleges
रामपुर। जिले के राजकीय पीजी कॉलेजों में 2200 सीटों के सापेक्ष 1200 पर दाखिले हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। वहीं तीसरे मेरिट लिस्ट के छात्रों के प्रवेश 25 सितंबर तक होंगे। अब तक 1000 सीटों कॉलेजों में बाकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कॉलेज पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दे सकते हैं। साथ ही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश के लिए निर्धारित अंतिम तिथि भी बढ़ाई जा सकती है। बढ़ाई जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के राजकीय रजा पीजी कॉलेज और महिला पीजी कॉलेज में परास्नातक में एमए, एमएससी, एमकॉम की 1800 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पिछले 20 दिनों से चल रही है। वहीं बिलासपुर और स्वार के राजकीय डिग्री कॉलेज में भी एमए की 400 सीटों पर दाखिले होने हैं। जिले में कुल 2200 सीटें हैं। अभी तक विभिन्न विषयों के लिए 1200 सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पा लिया है।
विज्ञापन

राजकीय रजा पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि स्नातक परीक्षाओं के परिणाम विलंब से आने की वजह से परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया में शिथिलता रही है। यह भी उम्मीद जताई है कि विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश के लिए तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed