फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Petrol pump worker dies under suspicious circumstances, family alleges murder

Rampur News: पेट्रोल पंप कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump worker dies under suspicious circumstances, family alleges murder
रामपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप कर्मी ने विषैला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों ने पंप संचालक और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी संजीव यादव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे और करीब दस साल से यहां काम कर रहे थे। बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे और हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने हंगामा करते हुए पंप स्वामी और कर्मचारियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। तहरीर मिली है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed