{"_id":"6604b0774612b24fbd09f704","slug":"people-troubled-by-traffic-jam-in-tanda-not-getting-relief-rampur-news-c-282-1-rmp1006-118928-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टांडा में जाम से परेशान लोग, नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टांडा में जाम से परेशान लोग, नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन
रामपुर। टांडा में प्रशासन द्वारा लगातार चलाए गए अभियानों के बाद भी अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है। अतिक्रमण की समस्या से सदर बाजार के साथ साथ नगर की गलियां तंग होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदर बाजार में अतिक्रमण के चलते आए दिन लग रहे जाम में फंसे वाहनों में यात्रियों पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सदर बाजार में अतिक्रमण की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इसके अलावा नगर के अन्य रास्ते मियां वाली मस्जिद रोड, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद जफर रहमानी आवास रोड, मीना बाजार आदि रास्तों में दुकानदारों द्वारा दुकानों का सामान, ठेले तथा पशु आदि बांधने से अतिक्रमण कर रास्तों को तंग कर दिया है। रास्ते तंग होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
काफी समय से अतिक्रमण की समस्या से निजात पाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा अनेकों बार अतिक्रमण तथा जाम की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों की मांगों के बाद सदर बाजार में अभियान चलाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयास किए गए। इस दौरान नगर की गलियां तथा अन्य रास्ते पर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरोध कोई अभियान नहीं चलाया गया। न ही प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए इस और कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमण के कारण तंग हो रही गालियां की ओर पालिका तथा प्रशासन का ध्यान नहीं देने से समस्या जस की तस बनी हुई है। गलियों में दुकानदारों द्वारा ठेलें,सामान ,पशु आदि खड़े करने से अतिक्रमण कर लिया गया है।स्थानीय लोगों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों द्वारा गुजरने के दौरान सामान से टकराने से तथा टक्कर से रास्ते में रखा सामान गिरने पर अतिक्रमणकारियों द्वारा झगड़े तथा मारपीट तकनकी नौबत आ जाती है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।