फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People shivering with fog, temperature dropping steadily

Rampur News: कोहरा के साथ शीतलहर से कांपे लोग, तापमान में लगातार गिरावट

Wed, 17 Jan 2024 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
People shivering with fog, temperature dropping steadily
रामपुर। बुधवार को कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप रहा। 3.3 किमी उत्तर पश्चिम हवाओं से मौसम और ठंडा हो गया। दोपहर तक बाहरी इलाकों में धुंध छाई रही। जबकि शहर में दोपहर में कोहरा छंटा जरूर, लेकिन गलन बरकरार रही। एक दिन पहले जहां तापमान चढ़ा था तो वहीं अब अधिक तापमान में छह डिग्री की गिरावट देखी गई है। अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को हल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों की आंख खुली तो ठंडी हवाएं चल रही थीं। सुबह से ही कोहरा और धुंध छाया रहा। हवाएं चलने से गलन में और तेजी आ गई। इस बीच सड़कों पर गिने चुने लोग ही दिखाई दिए, जबकि सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। सुबह 10 बजे के आसपास चहल-पहल शुरू हुई। इसके बाद आसमान साफ हुआ तो धूप निकलने के आसार दिखे, लेकिन फिर मौसम जस का तस हो गया। दोपहर तक गलन अपने चरम पर थी और ठंडी हवाएं चलती रहीं। शाम होते-होते फिर से कोहरा और धुंध ने शहर को गिरफ्त में ले लिया। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया था तो वहीं बुधवार को 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान जहां 7.5 डिग्री था। वहीं बुधवार को 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि मौसम इसी तरह से बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed