फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People's power cuts in Dhamora, power for 15 hours

धमोरा में बिजली कटौती से लोग त्रस्त, 15 घंटे से गुल बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
People's power cuts in Dhamora, power for 15 hours
रामपुर में मंगलवार को आसमान में छाये काले बादल।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
धमोरा। सप्ताह भर से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। धमोरा समेत आसपास के गांवों में 12 से 15 घंटे तक लगातार बिजली गुल हो रही है। जिससे घरों के इन्वर्टर डाउन पड़े हैं तो वहीं ग्रामीणों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात भी करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद पूरी रात और मंगलवार को भी दोपहर बाद तक बिजली गुल रही। मंगलवार दोपहर के वक्त कुछ मिनटों के लिए बिजली आई और इसके बाद फिर गुल हो गई। लगभग 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। धमोरा और आसपास के करीब दो दर्जन गांवों में पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति का ऐसा ही हाल है। जिससे लोगों के घरों में इन्वर्टर डाउन पड़े हैं तो मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली आपूर्ति से जुड़े कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। बारिश होने से लोगों गर्मी से भले ही राहत मिली हुई है लेकिन, बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति का शेडयूल है लेकिन, ग्रामीणों को 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। धमोरा समेत इस बिजलीघर से जुड़े मेघानगला अहमदाबाद, नगला उइई, आगापुर, बृजपुर, पैगंबरपुर, कमोरा, रूपपुर, खाता चिंतामन समेत करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है। जेई योगेश कुशवाहा ने बताया की इमरजेंसी रोस्टिंग की वजह से कुछ कटौती हो रही है। साथ ही बारिश में फाल्ट हो जाता है। जिसमें फाल्ट ठीक करने के लिए सप्लाई बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed