फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   people of crime free villages have been honored

अपराधमुक्त गांव के लोग किए गए सम्मानित

Tue, 23 Jan 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
people of crime free villages have been honored
ग्रामीणों को सम्मानित करते एसपी डा. विपिन ताडा। - फोटो : अमर उजाला
भोट क्षेत्र के कल्याणपुर गांव को अपराधमुक्त गांव घोषित किया गया है। बीस साल में यहां किसी भी तरह की कोई अपराधिक घटना न होने के खुलासे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की सराहना ही नहीं की बल्कि यहां के लोगों को सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन


भोट क्षेत्र का कल्याणपुर गांव में पिछले बीस साल से कोई अपराध ही नहीं हुआ। यहां न तो किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ। यानि यह गांव पूरी तरह अपराधमुक्त घोषित किया गया है। पुलिस की ओर से भी इस गांव की अब सराहना शुरू हो गई है। एसपी डा.विपिन ताडा ने सोमवार को गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और हैरत भी जताया। 
विज्ञापन


एसपी ने यहां के लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि गांव की यही पंरपरा आगे भी बनी रहने चाहिए। 450 की आबादी वाले इस गांव में गंगा जमुनी तहजीब बनी रहने चाहिए। कहा कि इस तरह के गांव बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। इसकी जितनी भी सराहना की जाए उतनी ही कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग एसपी से सम्मान पाकर काफी खुश हुए साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस गांव को अपराध मुक्त रखने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इस मौके पर सीओ सिटी नरेंद्र पाल सिंह, भोट थानाध्यक्ष मुस्लिम खां के साथ ही अब्दुल नबी, बचछन खां, मोहम्मद अहमद, अहमद नबी, मोहम्मद नबी, पूर्व प्रधान आले हसन, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed