{"_id":"6a665ea179abb739dd0d118e","slug":"people-in-many-localities-are-troubled-by-power-cuts-amid-the-humidity-rampur-news-c-282-1-rmp1001-176392-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: उमस के बीच बिजली कटौती से कई मोहल्लों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: उमस के बीच बिजली कटौती से कई मोहल्लों के लोग परेशान
Mon, 27 Jul 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शहर में बढ़ती बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को किला, शाहबाद गेट, बरेली गेट और ज्वाला नगर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस और गर्मी के बीच घंटों बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। देर शाम बिजली व्यवस्था सामान्य होने पर लोगों को राहत मिली।
शाहबाद गेट क्षेत्र में सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो करीब साढ़े 10 बजे बहाल हो सकी। इस दौरान सुबह काम पर जाने वाले लोगों को स्नान सहित अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी हुई। दोपहर दो बजे के बाद हर 20 मिनट पर ट्रिपिंग होने से लोगों को बार-बार दिक्कत का सामना करना पड़ा। पंखे और कूलर बंद होने से उमस के बीच लोगों का बुरा हाल रहा। देर शाम ट्रिपिंग की समस्या पर काबू पाया जा सका।
बरेली गेट क्षेत्र में दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो करीब दो घंटे बाद बहाल हुई। वहीं ज्वाला नगर में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजली की आवाजाही से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एक्सईएन प्रथम पीके शर्मा ने बताया कि बिजली आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
00000
फ्यूज उड़ने से मेन मार्केट में चार घंटे बिजली गुल
400 केवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। राजकीय बीज भंडार के निकट लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से मेन मार्केट और मोहल्ला रसूलपुर के बड़े हिस्से की बिजली करीब चार घंटे तक ठप रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामूली तकनीकी खराबी के बावजूद आपूर्ति बहाल होने में देरी पर लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
नगर में रामपुर-बाजपुर मार्ग स्थित बीज भंडार के पास लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर का रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फ्यूज उड़ गया। मामूली फॉल्ट के बावजूद उसे दूर करने के लिए तत्काल कोई बिजली कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों द्वारा बिजलीघर में सूचना देने के बाद विद्युत कर्मी पहुंचे और खराबी दूर की गई।
शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे, जबकि दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
00000
वर्जन
तकनीकी खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। -हरि दीपक यादव, एसडीओ