{"_id":"69065241b6f9ba8a080a5fde","slug":"people-from-the-same-family-are-in-six-parties-azam-rampur-news-c-282-1-rmp1004-156983-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही घर के लोग छह-छह पार्टियों में : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही घर के लोग छह-छह पार्टियों में : आजम
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने शनिवार को नवाब परिवार पर निशाना साधा। कहा कि नवाब परिवार को अब कोई नहीं पूछता है। एक बीजेपी में है तो एक कांग्रेस में है और एक पीले गमछे वाली पार्टी में है। एक ही घर में छह-छह पार्टियों में हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद नफरतें कम होंगी।
सपा नेता पर नवाब परिवार से जुड़े लोग पिछले कई दिनों से निशाना साध रहे थे। आजम खां ने शनिवार को कहा कि नवाब परिवार की अब पूछ नहीं नहीं। उनके पिता से लेकर बेटे तक की जमानत जब्त करा चुके हैं। उनके पिता को उनके मुकाबले ढाई सौ वोट मिले थे।
आजम ने कहा कि उनकी कलम से किसी का अहित नहीं हुआ है। मैंने तो दो कुंभ कराए हैं। अगर मेरा कोई दुश्मन है तो ज्यादा से ज्यादा मेरी जान ले लेगा। ऊपर वाला बचाने वाला है। उन्होंने कहा कि दुश्मन नादान हैं। उन्होंने बिहार चुनाव पर कहा कि चुनाव के बाद नफरतें कम होंगी।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि ऐसा रिकॉर्ड किसी के पास नहीं है जो एक ही क्षेत्र से 13-14 बार चुना जा सका हो। क्षेत्र बदलकर तो सात आठ बार जनता का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड बनाया होगा लेकिन उनकी तरह का रिकॉर्ड नही है। कहा कि अगर मैं हाईवे पर गाड़ी रोक देता हूं तो ट्रैफिक रुक जाता है।