फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People forced to pass through a dirty drain after a bridge collapses near Sohna.

Rampur News: सोहना के पास पुल टूटने से गंदे नाले से गुजरने को मजबूर लोग

Mon, 06 Jul 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
People forced to pass through a dirty drain after a bridge collapses near Sohna.
पटवाई। क्षेत्र के सोहना गांव के पास गंदे नाले पर बना पुल काफी समय से क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग ने नए पुल के निर्माण के लिए पुराने पुल को तोड़ दिया, लेकिन कोई अस्थायी पुल नहीं बनाया। इसके बाद से लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। सावन माह में पटवाई सहित कई गांवों के लोग पंजाब नगर शिव मंदिर जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। लोगों ने जल्द पुल निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले पुल क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर अवरोधक लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। इसके कारण 30 से अधिक गांवों के लोग वैकल्पिक मार्गों से आने-जाने को मजबूर हैं। छह माह पहले विभाग ने पुराना पुल तोड़कर नए पुल की तैयारी शुरू की, लेकिन न तो अस्थायी पुल बनाया गया और न ही निर्माण कार्य में तेजी दिखाई गई।
विज्ञापन

लोग लंबे रास्तों से होकर समय और ईंधन दोनों बर्बाद कर रहे हैं। रविवार को मौके पर लोगों को गंदे नाले के पानी से होकर गुजरते देखा गया। नाले में कई जगह कई फीट गंदा पानी भरा है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। सावन माह में पटवाई सहित कई गांवों के श्रद्धालु इसी मार्ग से पंजाब नगर शिव मंदिर पहुंचते हैं। इसे लेकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में भी चिंता बनी हुई है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
वर्जन-
पानी के बहाव से अस्थायी पुल बह जाएगा, इसलिए उसे नहीं बनाया गया है। सावन माह को लेकर कोई विशेष तैयारी नहीं है। अगले साल तक पुल का निर्माण पूरा होने का समय है, इसलिए मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि वे अन्य रास्तों का ही उपयोग करें। -गौरव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
हर साल कांवड़ लेने जाता हूं। पटवाई से पंजाब नगर शिव मंदिर का रास्ता इसी पुल से होकर जाता है। रास्ता बंद होने से अब दूसरे मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। -सोनू यादव
000
छह माह पहले पुल तोड़ दिया गया, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा। लोग गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं और वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। -नितेश कुमार
000
पुल बंद होने से काफी दिक्कत हो रही है। लंबे समय से दूसरे रास्तों से जाना पड़ रहा है। सावन माह में भी परेशानी होगी। जल्द समाधान होना चाहिए। -विनोद चंद्रा

000
काफी समय से रास्ता बंद है। अस्थायी पुल भी नहीं बनाया गया। पटवाई जाने के लिए लंबा मार्ग चुनना पड़ता है। विभाग बहुत धीमी गति से काम कर रहा है। -संजीव वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed