फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People demonstrated against the municipality

Rampur News: लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 01 Aug 2024 03:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated against the municipality
बिलासपुर (रामपुर)। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर स्थित चांद के पार बस्ती के लोगों ने पालिका प्रशासन पर विकास न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पालिका प्रशासन से अपने वार्ड में विकास कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर मोहल्ला टांडा हुरमतनगर स्थित चांद के पार बस्ती के तमाम लोग समाजसेवी अमीर अहमद खान की नेतृत्व में अपने मोहल्ले में एकत्र हुए। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पालिका प्रशासन भेदभाव तरीके से विकास कार्य करा रही है। कहा कि उनके मोहल्ले में सड़कें, नालियां टूटी हैं। लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ले के कई हैंडपंप खराब हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों पर भी सफाई का कार्य न करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन भेदभाव तरीके से कार्य कर रहा है। उन्होंने मोहल्ले में विकास कार्य कराने की मांग की। उक्त संदर्भ में पालिका के ईओ व एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर विधिवत विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed