फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People associated with Pasiyapur religious place complained to SDM

Rampur News: पसियापुर धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों ने एसडीएम से की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
People associated with Pasiyapur religious place complained to SDM
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसियापुर स्थित एक धार्मिक स्थल से जुड़े कुछ प्रमुख लोग शुक्रवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से मिले। उन्होंने धार्मिक स्थल में कार्य करने वाले कुछ लोगों पर तमाम आरोप लगाते हुए धार्मिक स्थल से हटाकर सेवा के कार्य के लिए अन्य लोगों को तैनात करने की मांग की। एसडीएम ने शीघ्र ही दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर ग्राम पसियापुर स्थित विवादित एक धार्मिक स्थल से जुड़े कुछ लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि धार्मिक स्थल में सेवा का कार्य करने वाले कुछ लोगों की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। वह लोग अनुशासनहीनता बरत रहे हैं तथा शर्तों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण उनके पक्ष के लोगों को ऐतराज है। उन्होंने अनुशासनहीनता बरतने वाले लोगों को धार्मिक स्थल से हटाकर अन्य लोगों को सेवा के कार्य पर तैनात कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही दोनों पक्षों की एक संयुक्त बैठक करके बिंदुवार सभी की समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद हर बिंदुवार समस्या का समाधान लिखित रूप में किया जाएगा, ताकि दोनों पक्ष पूरी तरह से सहमत हों। ग्राम पसियापुर स्थित एक धार्मिक स्थल का विवाद कई माह से चल रहा है। दो पक्षों के लोग उस पर अपना दावा कर रहे हैं। धार्मिक स्थल का संचालन डीएम द्वारा एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से हो रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed