{"_id":"5adcd6234f1c1b340a8b5e03","slug":"people-are-worry-due-to-heat-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की तपिश से रामपुर के लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की तपिश से रामपुर के लोग बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जातीं युवतियां। अमर उजाला
विज्ञापन
दिन पर दिन सूरज की तपिश बढ़ रही है। रविवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। तेज धूप और गर्म हवा के बीच दिन में लोग कम ही घरों से बाहर निकले रहे। इस दौरान बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में बाजार बंद हो गया।
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज निरंतर बदल रहा है। कभी गर्मी, तो कभी आसमान में घिरे बादल। अब सूरज की तपिश ने लोगों को बेचैन कर दिया है। मई, जून के जैसी गर्मी पडने लगी है। रविवार का दिन भी गर्म रहा। तापमान 36 डिग्री रहा। तेज धूप के बीच लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
धूप की तपिश के साथ ही हवा भी चल रही थी, जो गर्म महसूस हो रही थी। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के लिए कपड़े बांधकर घरों से बाहर निकले। गर्मी का असर शहर के बाजारों में भी नजर आया। पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जिससे कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन