फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pension given to traders, octroi taxed: kanchal

व्यापारियों को दिलाई पेंशन, हटवा दी चुंगी : कंछल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Pension given to traders, octroi taxed: kanchal
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि एकजुटता की वजह से व्यापारियों की तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद मिली। न सिर्फ व्यापारियों को पेंशन दिलाने में सफलता प्राप्त हुई, बल्कि व्यापारियों के लिए चुंगी भी हटवा दी है। उन्होंने संगठन की मजबूती का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्री कंछल शुक्रवार को रामपुर आए थे। यहां प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य के आवास पर व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए सरकार ने धारा 3/7 स्थगित कर दी है। उन्होंने कहा कि एकता की बहुत बड़ी ताकत होती है। ऐसे में व्यापारियों को एक मंच में आकर एकजुट होना होगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य ने कहा कि संगठन ने हमारे ऊपर जो विश्वास जताया है, उसे कभी टूटने नहीं देंगे और व्यापारियों व संगठन के हित के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने 13-14 मार्च को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, मनोज रस्तोगी, नवीन भाटिया, दिनेश रस्तोगी, राजीव लोचन, बसंत प्रजापति, पुत्तन अली, अफसर अली, सुनील कौशिक, हरीश अरोड़ा, फरीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed