{"_id":"5ee3baf78ebc3e42cf7f1c66","slug":"patients-admitted-to-the-district-hospital-will-be-examined-for-corona-rampur-news-mbd352280562","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले मरीजों की होगी कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले मरीजों की होगी कोरोना की जांच
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम और संक्रमितों के सर्विलांस के लिए अब जिला अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले मरीजों की कोरोना जांच की जाएगी। आवश्यकता पड़ने या विशेष परिस्थितियों में निजी अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की भी जांच जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन से कराई जा सकती है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम में इसके संक्रमितों का सर्विलांस बेहद कारगर है। इसीलिए आशंकितों के सैंपल एकत्र कर जांच को भेजे जाते हैं। कई बार अस्पताल आने वाले मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं होते लेकिन, वह कोरोना संक्रमित होते हैं। कई लोग इस बात को चिकित्सकों से छिपा भी रहे हैं कि वह बाहर से आए हैं, किसी कोरोना संक्रमित या आशंकित के संपर्क में आए हैं। बुखार समेत अन्य लक्षण होने के बावजूद लोग कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। लेकिन, अब जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के सर्विलांस को अधिक मजबूत कर दिया गया है। ट्रू नेट मशीन लगने के बाद अब जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले हर मरीज की कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। जिससे अगर कोई बिना लक्षण वाला मरीज भर्ती भी होता है तो उसके संपर्क में आकर कोई चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण की चपेट में न आएं।
जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज की कोरोना संक्रमण की जांच की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अस्पताल में उपलब्ध कराई गई ट्रू नेट मशीन का प्रयोग किया जाएगा जबकि क्षेत्रों से आशंकितों या हॉटस्पॉट क्षेत्रों से आशंकितों के सैंपल पूर्व की भांति लखनऊ भेजे जाएंगे। -आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी