फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   patient attendent beaten by police

तीमारदार को दरोगा आैर सिपाही ने दौड़ाकर पीटा

Sat, 13 Aug 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला महिला अस्पताल में दरोगा और सिपाही ने पत्नी का इलाज कराने आए पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दीवार में सिर मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस कर्मियों की पिटाई से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल की बेंचें भी पलट गईं। लेकिन वहां पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी हिम्मत करके युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। युवक के सिर में खून बहता देखकर पुलिस कर्मी वहां से खिसक लिए। बाद में पहुंचे कुछ सिपाहियों ने घायल का उपचार कराया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मौलवी साहब की ज्यारत निवासी हबीब की पत्नी गर्भवती है। तीन दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने पर हबीब ने महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह हबीब अपनी पत्नी के पास बैठकर फोन पर बात कर रहा था। इस बीच अस्पताल स्टाफ का एक युवक  मरीज को दूध देने आया था।
विज्ञापन


हबीब को फोन में बात करते देखकर उसने मना कर दिया। इसीको लेकर दोनों में गाली-गलौज हो गई। कुछ देर बाद महिला  अस्पताल का स्टाफ आया गया। बताते हैं कि कुछ देर बाद एक दरोगा और सिपाही वहां आए। उन्होंने हबीब को वार्ड से खींचकर जमकर धुनाई की। बीमार पत्नी कराहते हुए बचाने को चीखती रही। लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वालों ने दीवार में लगी टाइल्स पर हबीब का सिर दे मारा तो वहां की टाइल्स भी टूट गई। हबीब के लहूलुहान होता देख पुलिस कर्मी भाग गए। घायल हबीब चीखता रहा। कुछ देर बाद दो-तीन सिपाही आए उन्होंने हबीब का उपचार कराया। मारपीट से अफरातफरी सी मच गई। अस्पताल की बेंचें भी गिर गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed