{"_id":"62e53a0315fdf214a911c6f0","slug":"passport-officer-testified-in-abdullah-azam-s-two-birth-certificates-and-two-passport-cases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम: दो जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट मामले में इस अधिकारी ने दी गवाही, तीन अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम: दो जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट मामले में इस अधिकारी ने दी गवाही, तीन अगस्त को होगी सुनवाई
Sat, 30 Jul 2022 07:32 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Jul 2022 07:32 PM IST
सार
मामले में वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कोर्ट ने मामलों में अगली सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की है। कोर्ट कार्यवाही के दौरान मुकदमे के वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
आजम खां, अब्दुल्ला आजम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट के मामले में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पासपोर्ट अधिकारी ने गवाही दी। जहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में तीन अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस और गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। जबकि पासपोर्ट के मामले में अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। इन मामलों में सभी को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शनिवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम ने कोर्ट में गवाही दी। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र के मामले में उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। जबकि पासपोर्ट के मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है।