फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   paryoosan mahotsav in rampur

मन को सरल करना ही आर्जव धर्म

Sun, 20 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
paryoosan mahotsav in rampur
जैन समाज की ओर से पर्यूषण महोत्सव के तहत रविवार को आदिनाथ मंदिर में उत्तम आर्जव धर्म की जानकारी दी गई। पर्यूषण महोत्सव के तीसरे दिन आदिनाथ भगवान की पूजा की गई। मथुरा चौरासी से आए शशांक शास्त्री ने प्रवचन किए। शाम को आरती का आयोजन किया गया। प्रवचनों में आर्जव धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



इस मौके पर विनोद विहारी, देशराज जैन, पंकज, अंकित, राहुल, धर्मेंद्र सेठी, अनुराग, पंकज, पूनम, शोभना, शशि, विनीता सेठी, सुधा जैन, डा.जीके जैन, राकेश सेठी आदि मौजूद रहे। वहीं, बिलासपुर के मोहल्ला साहूकारा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पयूर्षण महोत्सव के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



कलश अभिषेक नरेश कुमार जैन तथा चारों दिशाओं से आकर्ष जैन, प्रासुक जैन, अशीष जैन, अखिलेश जैन ने किया। अशोक कुमार, सचिन जैन ने शांति धारा की। मंगल आरती का सौभाग्य मंजू जैन और स्फूर्ति जैन को मिला। पूनम जैन और पूजा जैन ने संभवनाथ भगवान का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम की वेला में शिखा जैन, सरिता जैन, बबिता जैन ने भजन प्रस्तुत किए। पंडित सौरभ जैन शास्त्री ने कहा कि मन को सरल करना एवं निर्मलता धारण करते हुए जीवन जीना उत्तम आर्जव धर्म कहलाता है। भजन प्रतियोगिता सब जूनियर वर्ग में आग्रिम प्रथम, अवनि द्वितीय और पीहू तृतीय रहीं।



जूनियर वर्ग में सक्षम प्रथम, चिराग द्वितीय, महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सुमेर चंद्र जैन, अक्षत जैन, वीरेंद्र जैन, अमित जैन, पारस जैन, नितिन जैन, सीमा जैन, संतोष जैन, निशा जैन, शालू जैन, प्रज्ञा जैन, सृष्टि, लता, अंजना जैन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed