फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   parking on bhakhra canal

भाखड़ा नहर पर 4.29 करोड़ से बनेगा पार्किंग स्थल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
parking on bhakhra canal
रामपुर। बिलासपुर के बाशिंदों को जाम की समस्या से निजात दिलाने और पार्किंग के लिए सिंचाई विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। 4.29 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव के तहत भाखड़ा नहर के पास खाली पड़ी पहला सरकारी जमीन पर पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाएगा। यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन की मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिलासपुर में जाम की समस्या आम है। अक्सर नैनीताल हाइवे पर जाम लग जाता है। इसकी वजह है कि बिलासपुर में कहीं भी पार्किंग नहीं है। सड़क किनारे ही लोग अपने अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में कई बार यह वाहन भी जाम लगने का कारण बन जाते हैं। इसके अलावा शाम को बाजारों में ग्राहकों की वजह से जाम की समस्या बन जाती है। ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से योजना तैयार की गई है। दरअसल, भाखड़ा नहर के पास सिंचाई विभाग की काफी जमीन खाली पड़ी है। ऐसे में जमीन खाली होने की वजह से वहां लोग कूड़ा करकट ही फेंक देते हैं, जिससे गंदगी हो जाती है।
विज्ञापन

लिहाजा, सिंचाई विभाग की ओर से खाली जमीन पर पार्किंग स्थल बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। 4.29 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे जहां खाली जमीन का सही उपयोग हो सकेगा, वहीं जाम और पार्किंग की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। इसके अलावा खाली जमीन पर गंदगी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed