फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   parents worried for future of children

Rampur News: आरपीएस में दुविधा में अभिभावक, उलझन में शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
parents worried for future of children
रामपुर। आरपीएस स्कूल में स्कीम के हिसाब से परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब अभिभावक बच्चो की पढ़ाई को लेकर दुविधा में हैं तो वहीं शिक्षक उलझन में हैं। छूटी परीक्षाओं के लिए तिथि तय न होने की वजह से बच्चों का मन भी पढ़ाई में पूरी तरह से नहीं लग पा रहा है। तो वहीं शिक्षक अपनी नौकरी को लेकर सकते में हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्कूल निजी है। इसमें पढ़ाने वाले शिक्षक भी निजी हैं। ऐसे में सरकार के लिए उनकी नौकरी के विषय में विचार कर पाना मुश्किल है। अब 21 मार्च की सुनवाई के बाद ही परीक्षा की अगली तिथि तय हो सकेगी।
विज्ञापन

रामपुर पब्लिक स्कूल में तीसरे दिन यानी शनिवार को कक्षा चार और कक्षा छह का हिंदी विषय का पेपर था। जबकि कक्षा आठ की साइंस की परीक्षा दी। जिसको अंतिम दिन यानी 18 मार्च को बच्चों ने परीक्षा संपन्न की। वहीं शिक्षकों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न करायी। मगर पिछली छूटी परीक्षाओं के लिए अभी कोई तिथि निश्चित नहीं हो सकी है। ऐसे में अभिभावकों में बच्चों के भविष्य के प्रति काफी चिंता सता रही है। एक तरफ अभिभावक बच्चों को पढ़ाई के लिए कह रहे थे दूसरी तरफ उनको खुद ही नहीं पता कि छूटी परीक्षा कब तक पूरी हो पाएंगी और उसके आगे उनका भविष्य क्या होगा। इसके साथ शिक्षक भी काफी उलझन में है। स्कूल के सील होते ही उनकी नौकरी जाने के भय से शिक्षकों को भी काफी चिंता सताने लगी है। खास बात यह है कि स्कूली शिक्षक निजी हैं तो इनको दोबारा स्कूल सील होने के बाद नौकरी का भी कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। इधर, अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक निजी हैं ऐसे में सरकार की ओर से किसी मदद के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में अब 21 मार्च की सुनवाई के बाद की आगे की दुविधा दूर हो सकती है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हिना मुजद्दी ने बताया कि परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाई जानी है, अगली तिथि के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अनुमति मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कीम के अनुसार सभी को 18 मार्च तक के पेपर की तिथि खत्म हो चुकी है। कोर्ट के कागजात के हिसाब से 21 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसकी पहले सुनवाई होगी। उसके बाद ही आगे तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को बिल्डिंग सील करने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया था, लेकिन बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए बृहस्पतिवार को रात लगभग आठ बजे एसडीएम सदर निरंकार सिंह के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने बिल्डिंग की सील खोल दी। इसके बाद शुक्रवार को दोबारा से स्कूल के गेट खुले और बच्चों ने यहां अपनी परीक्षाएं दीं।इसके बाद अब अगली तिथि का अभिभावक और शिक्षक दोनों को ही इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed