फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   paper not reached at junior high school

Rampur News: प्रश्नपत्र न आने पर शिक्षकों ने स्वयं प्रश्नपत्र बनाकर कराई परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
paper not reached at junior high school

विज्ञापन
बिलासपुर। विभागीय लापरवाही के चलते परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को परीक्षा शुरू हुईं। जिसमें कक्षा 6, 7, 8 के विद्यार्थियों के लिए कृषि विज्ञान का प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंचा। ऐसे में विद्यालय के शिक्षकों ने निजी स्तर पर प्रश्न पत्र बनाकर परीक्षा संपन्न कराई। उप जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं।

सोमवार की सुबह नगर व क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6, 7, 8 के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुईं। अव्यवस्थाओं के बीच शुरु हुईं परीक्षा के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय में जब कृषि विज्ञान के प्रश्न पत्र का पैकेट खोला तो देखा कि पैकेट के अंदर कृषि विज्ञान का प्रश्न पत्र मौजूद नहीं था, बल्कि किसी अन्य विषय के प्रश्नपत्र थे। प्रधानाध्यापकों ने तत्काल मामले की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सक्सेना को दूरभाष के जरिए दी। शिक्षकों के अनुसार, बताते हैं कि अधिकारियों के आदेश के बाद शिक्षकों ने निजी स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार कर परीक्षा संपन्न करा दी। बिना प्रश्नपत्र आए ही निजी स्तर पर बनाए गए प्रश्न पत्र के जरिए परीक्षा संपन्न कराने का मामला उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी के संज्ञान में पहुंचा। उन्होंने तुरंत ही मामले की जांच निजी स्तर पर कराई। जांच के दौरान लोगों द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई। उप जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। उक्त संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सक्सेना का कहना है कि उनके कार्यालय को जो प्रश्नपत्र के पैकेट प्राप्त हुए थे, वह उन्होंने संबंधित विद्यालयों में भिजवा दिए। पैकेट के अंदर कृषि विज्ञान के बजाय अन्य विषय का प्रश्नपत्र निकले। पैकेट खोलने पर मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि ऐसा उनके क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में हुआ है। फिलहाल व्यवस्था के तौर पर शिक्षकों से प्रश्नपत्र तत्काल तैयार कर परीक्षा संपन्न कराई गई है। चूक कहां और कैसे हुई। इस मामले का संज्ञान उच्चाधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed