फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchyat simiti anni metting held today

पंचायत समिति की बैठक में गरमाए बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे

Wed, 30 Jun 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
panchyat simiti anni metting held today
पंचायत समिति आनी की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति आनी की दूसरी त्रैमासिक बैठक बुधवार को पंचायत समिति सभागार आनी में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विजय कंवर ने की। बैठक में जिला परिषद कुल्लू अध्यक्ष पंकज परमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में बिजली, पानी और सड़क के मुद्देे गरमाए। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित होने से अधिकांश मामलों के समाधान के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा सके। ऐसे में अब यह मामले अगली बैठक तक खिसक गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत समिति आनी की बैठक में कुफरीधार से जटेड़, बरजोह से परकोट, गुगरा से कुटवा, च्वाई से शगाण, च्वाई से दलाश आदि सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाया गया। सदस्यों ने बताया कि इन सड़कों की खस्ता हालत के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा भोजपानी से कलो सड़क, रुमाली से डीम आदि दर्जनों निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों की स्थिति पर चिंता भी जताई गई है।
विज्ञापन

जाबन-नमहोंग वार्ड की पंचायत समिति सदस्य आशा ठाकुर ने आनी से चित्रकूट सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन करने की मांग रखी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खस्ताहाल बिजली के खंभों, घरों और बगीचों के साथ से गुजरने वाली बिजली की खतरनाक तारों को बदलने की मांग भी उठाई। जबकि कुटवा गांव में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने की विद्युत विभाग से मांग की है। पंचायत समिति च्वाई के सदस्य आत्माराम ठाकुर ने उद्यान विभाग पर आरोप लगाया कि आनी खंड में बागवानों और किसानों को दवाइयों और योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि उन्हें योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों के अधिकारी नहीं रहे मौजूद
बैठक में लोनिवि दलाश उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सड़कों और अन्य योजनाओं के सवाल सदस्यों ने उठाए। मगर बैठक में एसडीओ दलाश मौजूद नहीं थे। जलशक्ति विभाग आनी के अंतर्गत पेयजल किल्लत को लेकर भी सदस्यों ने कई मामले बैठक में रखे।

अधिकतर गांवों में एक सप्ताह से ज्यादा समय से पेयजल आपूर्ति की शिकायतें थी, लेकिन जलशक्ति विभाग आनी के एसडीओ के बैठक नहीं होने से इसको लेकर भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। वन विभाग में विभिन्न योजनाओं की फॉरेस्ट क्लीयरेंस को लेकर भी सदस्यों ने कई सवाल उठाए। मगर वन मंडल आनी का कोई भी अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं था। शिक्षा विभाग और हिम ऊर्जा का भी कोई प्रतिनिधि बैठक में नहीं होने के चलते जहां सदस्यों में रोष है, वहीं अब इनसे संबंधित सभी मामलों पर चर्चा और कार्रवाई अगली बैठक के लिए टल गई है। बैठक से अनुपस्थित सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को पंचायत समिति लिखित में नोटिस जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed