फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchayat election

चमरौआ और सैदनगर ब्लॉक प्रमुख की सीट आरक्षित, बाकि अनारक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
रामपुर। पंचायती राज विभाग की ओर से जिला पंचायत सदस्यों से लेकर ब्लॉक प्रमुखों और प्रधान के पदों पर आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस प्रस्तावित आरक्षण में चमरौआ और सैदनगर ब्लॉक प्रमुख के पद आरक्षित हो गए हैं, जबकि बाकी के ब्लॉक प्रमुख के पदों को अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के 21 वार्ड आरक्षित एवं 13 वार्ड अनारक्षित हैं। इसी प्रकार प्रधान के 419 पद आरक्षित हैं, जबकि 261 पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शीघ्र होने वाले हैं। फिलहाल, इसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद को लेकर आरक्षण जारी होना था। मंगलवार को पंचायत राज विभाग की ओर से सूची जारी कर दी गई है। ब्लॉक प्रमुखों की बात की जाए तो जिले में छह ब्लॉक हैं। इनमें सैदनगर अनुसूचित जाति महिला एवं चमरौआ ब्लॉक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। मिलक, बिलासपुर, शाहबाद एवं स्वार अनारक्षित हैं। इसी तरह रामपुर में जिला पंचायत सदस्यों के लिए 34 सीटें हैं, जिनमें से 21 वार्ड आरक्षित हो गए हैं, जबकि 13 वार्ड अनारक्षित हैं। वहीं, जिले में ग्राम पंचायत प्रधानों के लिए 680 पद हैं। इनमें से 419 पद महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 261 पद अनारक्षित हैं। आरक्षण की यह सूची विकास खंड एवं विकास भवन में चस्पा कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रस्तावित आरक्षण सूची के तहत यदि किसी को आपत्ति है, तो वह चार से आठ फरवरी तक आपत्ति की जा सकती है। आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा 10 से 12 मार्च तक किया जाएगा। अनन्तिम सूची का प्रकाशन 13 से 14 मार्च के बीच किया जाएगा। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed