फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   palika workers not found salery

Rampur News: पालिका में बाबू और कर्मचारी लड़ रहे ग्रेज्यूटी और पेंशन को जंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
palika workers not found salery
रामपुर।पालिका में कर्मचारियों की कमी तो पहले ही है उस पर एक-एक कर्मचारी पर अतिरिक्त काम का बोझ भी है। दिन भर की मगजमारी के बाद महीने में उनको उनका वेतन भी हाथ पर नहीं आ पा रहा है। पिछले तीन माह से पालिका कर्मचारी और बाबुओं को वेतन के लाले पड़े हुए हैं। इसके साथ ही रिटायर हो चुके कर्मचारियों की पेंशन भी पिछले वित्तीय वर्ष से जारी नहीं हो सकी है। जबकि ग्रेज्यूूटी के लिए कर्मचारी पालिका के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों की तरफ से सिर्फ एक जवाब होता है कि बजट नहीं आ सका है। आलम यह है कि होली का त्योहार सिर पर है। ऐसे में धन की कमी के चलते कर्मचारी काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में 250 के करीब कर्मचारी और बाबू नगर पालिका परिषद में दर्ज हैं। पिछले अक्तूबर माह का वेतन मिलने के बाद तीन माह का जिसमें जनवरी, फरवरी औ मार्च महीने का वेतन अभी नगर पालिका के कर्मचारियों और बाबुओं को नहीं मिल पाया है। अगले माह होली का त्योहार भी है। ऐसे में अभी तक तनख्वाह न मिलने से कर्मचारियों में मायूसी छाई हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि शासन स्तर से अभी तक बजट नहीं आ सका है। जिसके चलते अभी हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष से 13 सफाई कर्मचारी और छह बाबुओं की ग्रेज्युटी का पैसा अटका हुआ है। पिछले साल अप्रैल माह से अब तक की ग्रेज्युटी कर्मचारियों को नहीं मिल सकी है। कुल 19 लोगों की ग्रेज्युटी का पैसा अटका हुआ है। बताया कि यह करीब एक करोड़ के आसपास रुपया बनता है जो अभी तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

िटायर कर्मचारियों का एकमात्र सहारा पेंशन है। ऐसे में पालिका के अंदर हर माह आने वाली पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। मौजूदा समय में नगर पालिका में कुल पेशनर्स 500 के करीब है। इनमें सफाई कर्मचारी और बाबू रैंक के कर्मचारी आते हैं, लेकिन इनका पैसा अभी तक नहीं मिल सका है।
वर्जन
जो भी पैसा है वह शासन स्तर से आना है। जब बजट आएगा तभी लोगों को मिल जाएगा। कुछ देरी हो रही है, लेकिन जेसे ही पैसा आएगा तो उससे भुगतान किया जाएगा।
-अवनीश कुमार, प्रभारी ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed