{"_id":"5e0f8bda8ebc3e696a2ea120","slug":"palika-will-not-provide-money-to-lauhar-trust-rampur-news-mbd3350467196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के जौहर ट्रस्ट को अब नहीं मिलेगी लाखों की मदद, किसी और को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के जौहर ट्रस्ट को अब नहीं मिलेगी लाखों की मदद, किसी और को
Sat, 04 Jan 2020 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर जमा विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आजम खां के जौहर ट्रस्ट को दी जा रही पंद्रह लाख रुपये की आर्थिक सहायता अब नहीं दी जाएगी। बल्कि, यह मदद पहले की तरह डालमियां अस्पताल को दी जाएगी। शनिवार को होने वाली नगर पालिका बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद नई व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
जिले में वर्षों से डालमिया नेत्र चिकित्सालय चल रहा है। अस्पताल की ओर से हर साल गरीबों की आंखों के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए कैंप भी लगाए जाते हैं। साथ ही लोगों को राजकीय चिकित्सालय की तरह सस्ती सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं।
विज्ञापन
अस्पताल के इस कार्य को लेकर वर्ष 1964 में नगर पालिका परिषद रामपुर की ओर से अस्पताल की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया गया था। पालिका ने शुरुआत में अस्पताल को प्रतिवर्ष ढाई हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साल दर साल इस धनराशि में इजाफा होता रहा और 2012 तक यह आर्थिक मदद एक लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
लेकिन, सूबे में सपा सरकार बनने के बाद नगर पालिका बोर्ड अस्पताल को मिलने वाली इस मदद को रोक दिया था। तब नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव आया था कि मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पिछले काफी समय से गरीब बच्चों की मदद करता चला आ रहा है।
लिहाजा, पालिका अपने स्तर से होनहार बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता 15 लाख रुपये प्रति वर्ष मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को दे। डालमिया अस्पताल को पालिका की ओर से दी जा रही आर्थिक सहायता बंद कर दी जाए। बोर्ड ने तब प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी थी लेकिन, सूबे में भाजपा सरकार आने के बाद जौहर ट्रस्ट को मिलने वाली मदद रोक दी ।
अब यह मदद डालमिया अस्पताल को दी जाएगी। सालाना एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी, जिसका प्रस्ताव शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा, जिसे मंजूरी मिलते ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।