फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Paddy-sugarcane benefit from rain, damage to vegetables

Rampur News: बारिश से धान-गन्ने को फायदा, सब्जियों को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Paddy-sugarcane benefit from rain, damage to vegetables
रामपुर। जनपद में बारिश से धान-गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है, लेकिन सब्जियों की फसल को नुकसान है। धान की रोपाई अंतिम चरण में है। कृषि विभाग का दावा है कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह भर से बूंदाबांदी भरे मौसम के बाद बृहस्पतिवार को जमकर बारिश हुई। बारिश खरीफ की फसलों के लिहाज से फायदेमंद है। जनपद में प्रमुख तौर पर गेहूं, धान और गन्ना की फसल की जाती है। बारिश ने धान और गन्ना की फसल को फायदा पहुंचाया है। खेतों में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। गन्ना को भी बारिश से फायदा है। हालांकि टमाटर, बैंगन, खीरा, मिर्च व धनिया आदि को नुकसान हुआ है। शाहबाद, स्वार, मिलक, कैमरी, बिलासपुर समेत कई इलाकों में यही हाल रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि मोटे धान की रोपाई तो हो चुकी है। अब काफी किसान बासमती धान की रोपाई कर रहे हैं। अब तक हुई बारिश धान और गन्ने के लिए लाभकारी है। धान में यूरिया का इस्तेमाल करने का वक्त शुरू हो चुका है। इसलिए यूरिया, डीएपी व एनपीके उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। अब तक 1.32 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई हो चुकी है। मौसम को देखकर उम्मीद यही है कि धान का रकबा बढ़ेगा। शासन ने इस बार 1.48 लाख हेक्टेयर में धान का रकबा निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि अभी तक की बारिश फसलों के लिहाज से बढि़या है। गन्ना और धान को बारिश से फायदा है। कुछ स्थानों पर सब्जियों की फसल नष्ट हुई है। इनमें टमाटर, धनिया, खीरा आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed